रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री, भाजपा के विधायक, सांसद और कांग्रेस के 6 विधायक प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे।

संगम तट पर पहुंचकर सभी ने पवित्र स्नान किया और छत्तीसगढ़ की समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

क्रूज से पहुंचे संगम, मां गंगा से की प्रार्थना

पूरे मंत्रिमंडल और विधायकों ने क्रूज के माध्यम से संगम तक पहुंचकर डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के विधायक भी प्रयागराज पहुंचे हैं। संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर मां गंगा से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।