छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के पांच राज्यों में चल रहे चुनावी रुझानों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की।

चुनावी रुझानों पर CM साय की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री ने पांच राज्यों के शुरुआती रुझानों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के संकेतों पर प्रसन्नता जाहिर की और इसे “लोकतंत्र की जीत” करार दिया। CM साय ने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर एक बार फिर मुहर लगाई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार से ही बलरामपुर के प्रवास पर थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ लंबी चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय क्षेत्रीय समस्याओं को सुना। दौरे के समापन के बाद मुख्यमंत्री अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।