रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में शिरकत करते हुए राज्य की ऊर्जा नीति और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2030 तक 500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य है, जिसमें छत्तीसगढ़ का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

रिन्यूएबल एनर्जी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सोलर, हाइड्रल, और बायोगैस के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य की कुल बिजली खपत 5500 मेगावाट है, जिसमें फिलहाल 15% हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी का है। आने वाले समय में इस हिस्सेदारी को 45% तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गुजरात में हुआ ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो-2024 में सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की रिन्यूएबल एनर्जी में प्रगति और योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के 2030 के संकल्प को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

See also  संस्कृति एवं पुरातत्व में पदस्थ उप संचालक उमेश मिश्रा हुए निलंबित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।