CM Baghel's Retaliation On Reservation - CM ने कहा विधिक सलाहकार एकात्म परिसर में बैठते हैं
CM Baghel's Retaliation On Reservation - CM ने कहा विधिक सलाहकार एकात्म परिसर में बैठते हैं

रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तल्ख तेवर दिखे। तालाब के अतिक्रमण मामले में मिली शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बसना के तहसीलदार को मौके पर ही सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। बता दें कि बसना तहसीलदार का नाम राम प्रसाद बघेल है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे, इसी दौरान तालाब के अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गयी थी।

मुख्यमंत्री ने शिकायत को सुनने के बाद तत्काल ही बसना तहसीलदार को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। तहसीलदार रामप्रसाद बघेल का निलंबन आदेश मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कभी भी जारी हो सकता है। भेंट मुलाकात के दौरान दूधीपानी गांव के रहने वाले तौकीलाल बारीक़ ने बताया कि उनके परिवार की एक निजी डबरी है, जिसे बारिक डबरी के नाम से जाना जाता है। पूरे परिवार के नाम से दर्ज इस डबरी का बंटवारा तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ने सभी सदस्यों की सहमति के बिना ही कर दिया। बाद में जब जमीन को बेचने का प्रयास किया जा रहा था, तब इसके बंटवारे का खुलासा हुआ।

See also  CG News : कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए 1 करोड़ आबंटित

भेंट-मुलाकात के दौरान तौकीलाल बारीक़ ने यह भी बताया कि तहसीदार ने उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस मामले पर चर्चा के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर ही तहसीलदार रामप्रसाद बघेल को निलंबित करने का आदेश दे दिया।

भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान बसना के ग्राम पिरदा निवासी आदिवासी किसान राजेश सिदार के घर पहुंचकर भोजन किया। मुख्यमंत्री को किसान के घर कांसे की थाली में लाल भाजी, टमाटर चटनी, हाथ से पिसा मूंग दाल का बड़ा एवं छत्तीसगढ़िया व्यंजन परोसा गया।

इस दौरान गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह एवं उनके साथ राजेश सिदार ने भी भोजन किया। यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल को छोटी बच्ची ने भोजन परोसा इस पर मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उसे थैंक्यू कहा। भोजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने किसान राजेश सिदार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें उपहार भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने गोपालपुर में की घोषणा

  • बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा देने की घोषणा।
  • शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के भवन का उन्नयन।
  • ग्राम मेमरा हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।
  • ग्राम लाखागढ़ से राजा सवइय्या कला तक सड़क निर्माण की घोषणा।
  • देवगांव जलाशय नहर जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य की घोषणा।
  • पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण की घोषणा।
  • बाघ नदी में एनीकट निर्माण की घोषणा।
  • ग्राम पंचायत भोकलूडीह में नवीन प्राथमिक स्कूल भवन की घोषणा।
  • ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश।
  • बसना में बाजार स्थल में चबूतरा शेड का निर्माण की घोषणा।
See also  Budget 2025: निर्मला के बजट पर राहुल ने किया ट्वीट ‘बुलेट से घाव और बैंड एड से इलाज’, कहा - सरकार सोच से दिवालिया है

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।