रायपुर. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस घटना के बाद विपक्ष ने मुखरता के साथ सियासी हमले तेज कर दिए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी को कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश करार दिया है.

पूर्व सीएम के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा है कि कहा कि कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है. पुलिस द्वारा सोच समझकर कार्रवाई की गई है. विधायक देवेंद्र यादव छोटा-मोटा आदमी नहीं है.

बता दें कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है. पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. भाजपा से जुड़े एक भी नेता से पूछताछ नहीं हुई है.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं हुई है. बघेल ने कहा ​कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है. इस मामले में विधिक सलाह लेंगे और राजनीतिक कदम भी उठाएंगे.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।