रायपुर। ऑस्ट्रेलिया में 7000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाले टीएस सिंहदेव का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 70 की उम्र में किए गए इस कार्य की हर कोई तारीफ कर रहा है। खुद सीएम भूपेश बघेल ने भी स्वास्थ्य मंत्री का साहासिक वीडियो देख खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि वाह महाराज साहब! आपने तो कमाल कर दिया, हौसले यूं ही बुलंद रहे, शुभकामनाएं…

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

बता दें कि सिंहदेव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के टूर पर हैं। शनिवार को खुद सिंहदेव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर ढ़ाई मिनट का वीडियो शेयर किया था। स्काइडायविंग शुरू करने से पहले सिंहदेव गाइड से बातचीत करते हुए काफी खुश नजर आ रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सावधान! गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच नया LPG स्कैम, एक मैसेज और बैंक खाता साफ; जानें ठगों से बचने का तरीका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।