रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्री मंडल की पहली बैठक के बाद ही कल देर रात IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया। शासन द्वारा जारी इस इस लिस्ट में 19 जिलों के कलेक्टर सहित 88 आईएएस और एक आईपीएस अफसर को नयी जिम्मेदारी दी गयी है।

लिस्ट के अनुसार साय सरकार ने एक बार फिर 2006 बैच के तेज तर्रार IPS अफसर मयंक श्रीवास्तव को जनसंपर्क की कमान सौंपी है। वहीं 2013 बैच के गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर और अजीत बसंत को कोरबा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 2017 बैच के 5 IAS अफसरों को कलेक्टर बनाया है।

देखें पूरी लिस्ट

सरकार ने एक ही बार में 88 आईएएस और एक आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जिसमें 19 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। ट्रांसफर लिस्ट में राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव, कांकेर, धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, बेमेतरा, बालोद, गरियाबंद, खैरागढ़-छुई खदान-गण्डई,सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।