रायपुर। कोरोना लॉकडाउन के समय केवल समाचारों से चिपके रहने की बजाए लोग किस तरह अपने समय का उपयोग कर रहे हैं इसकी बानगी बुधवार को माना बस्ती में सामने आई।
माना बस्ती में सतनामी पारा के 19 और 20 नम्बर वार्ड के पंच भारती बाकरे के मार्ग दर्शन में पूरे मुहल्लेवासियों की सहायता से नलियों का सफाई कार्य किया गया है। अपने खाली समय पर लोग खुद घरों से निकलकर आए अपनी सोसाइटी की नालियों को साफ सुथरा करने में अपना योगदान किया।

 

बस्ती के लोगों का कहना है कि जो नाली कचरे की वजह से एक फिट के नजर आ रही थी वो साफ सफाई के बाद तीन फिट की नजर आने लगी हैं, साथ ही गंदे पानी की निकासी भी हो रही है। मच्छरों का प्रकोप भी कम हुआ है।

इन लोगों को टीआरपी का सलाम,कोरोना लॉकडाउन के दौरान आप भी अपने सोसायटी के घरों के पास कई रचनात्मक कार्य कर सकते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।