बलरामपुर। बलरामपुर के चांदो रोड पर संचालित जोगी फ्यूल पेट्रोल पंप में मिलावटी पेट्रोल बेचने की शिकायत मिलने के बाद मौके पर जांच के बाद खाद्य विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है।

विभाग के मुताबिक बलरामपुर के जोगी पेट्रोल पंप में कुछ लोग अपने वाहन में पेट्रोल भराने के लिए पहुंचे, जहां उन्हें मिलावटी पेट्रोल का संदेह हुआ, जिसके बाद लोगों ने खाद्य विभाग को सूचना दी। खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिकायत सही पाए जाने के बाद फिलहाल पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए विभाग की टीम जुटी हुई है।

See also  Raipur Municipal Corporation Budget 2026: रायपुर बनेगा 'स्मार्ट' ट्रैफिक का हब! 268 नए कैमरों से होगी निगरानी, जानें बजट की बड़ी घोषणाएं