अटल जी की मूर्ति लगाने को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता, IPS अफसर हुए घायल- Video

दुर्ग। भिलाई स्थित कैंप क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगाने को लेकर जमकर विवाद हो गया है। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। मौके पर हुए पथराव कर दिया IPS अफसर और सीएसपी प्रभात कुमार घायल हो गए।

क्या है मामला

जिस क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हुआ है उस स्थान पर कांग्रेसी विधायक ओपन जिम बनाना चाहते थे। मगर भाजपा ने अपने समर्थकों के साथ यहां अटल जयंती का कार्यक्रम रख लिया। इसके बाद से सारा विवाद आरंभ हो गया।

बता दें आज रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। जिसे लेकर भाजपा अलग-अलग स्थानों में कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में इस क्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बीजेपी ने पहले ही इस गार्डन को अटल जी के नाम से कर दिया है। साथ ही रविवार को नेता अटल जी की मूर्ति स्थापित करने पहुंचे थे। मगर इस दौरान गार्डन में विवाद हो गया।

बाद में किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया गया है और गार्डन में ही अस्थाई रूप से मूर्ति को स्थापित किया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के चलते यह मामला फिलहाल शांत हो गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।