रायपुर। खुद को बिलासपुर लोकसभा से उम्मीदवार नहीं बनाये जाने और विधायक देवेंद्र यादव को टिकट दिए जाने के विरोध में अनशन में बैठे जगदीश कौशिक ने अंततः अनशन समाप्त कर दिया है।

पार्टी के नेताओं की मान मनौव्वल रंग ले आई है। दरअसल कौशिक विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर से लोकसभा का टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस भवन में तीन दिन से अनशन पर बैठे थे। आज इस अनशन में उनके परिजन भी शामिल हुए।

इस मामले पर आलाकमान की नजर शुरू से थी। आज पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया है। दरअसल उन्हें शीर्ष नेताओं से बिलासपुर सीट पर पुनः विचार किए जाने का आश्वासन मिला है। साथ ही नामांकन से पूर्व उन्हें इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

बता दें कि जगदीश कौशिक को उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें इस बार बिलासपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा से भिलाई क्षेत्र के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस ऐलान के बाद से ही जगदीश कौशिक आमरण अनशन पर बैंठे हुए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।