कांग्रेस नेता के नाती को अगवा कर लूट, स्प्रे से बेहोश कर गाड़ी में डाल ले गए, फिर छोड़ कर भागे

टीआरपी डेस्क। कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता पवन अग्रवाल के नाती सौम्य अग्रवाल के अपहरण की कोशिश की। उन्होंने सौम्य के चेहरे पर बेहोशी का स्प्रे डाला और उसे साइकिल समेत गाड़ी में डालकर ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद उन्होंने उसे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास छोड़ दिया।

बता दें कि घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है। कुम्हारी निवासी व कांग्रेस के नेता सुदर्शन अग्रवाल का 16 साल का बेटा सौम्य विद्या ज्योति स्कूल के पास से टयूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी स्कूल के पास खड़े एक मालवाहक गाड़ी ने उसे हल्की टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसे उठाने के बहाने गाड़ी से तीन लोग उतरे।

उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। जब तक लड़का कुछ समझ पाता उन्होंने उसके चेहरे पर स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया। फिर लड़के को वाहन में बिठाकर उसे लेकर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पहुंचे। वहां उन्होंने सौम्य के हाथ में पहना हुआ चांदी का काड़ा, मोबाइल और साइकिल को लूट लिया और उसे वहीं उतार कर भाग गए।

See also  छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पतालों में पर्चा बनवाने नहीं देनी होगी 10 रुपए फीस, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

सौम्य को टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों ने रोते हुए देखा। उसके घर का नंबर मांगकर घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। देर रात एल्डरमेन पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कुम्हारी थाने जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।