रायपुर। कर्नाटक के बीजेपी विधायक द्वारा सोनिया गांधी को विषकन्या कहे जाने पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता FIR दर्ज कराएंगे।

सीएम ने आगे कहा कि सोनिया गांधी को विषकन्या कहा जा रहा है, अब इस बयान पर मोदी-शाह क्या कहेंगे ? बीजेपी के नेता हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करते हैं। BJP का चाल, चरित्र, चेहरा सबके सामने है। बता दें यह बाते सीएम ने कुरुद रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

बता दें कि आज कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा (बी) पहुंचेंगे और वहां प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।

See also  राजधानी के टाटीबंध चौक में ट्रक की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

मुख्यमंत्री ग्राम सेमरा बी से 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे कुरूद पहुंचेंगे और वहां विश्राम गृह में अपरान्ह 3.15 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे कुरूद से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।