BJP and Congress election funding and expenditure comparison in 2026
BJP and Congress election funding and expenditure comparison in 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के नेता अब मैदान पर उतरने लगे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी इन दिनों बस्तर के दौरे पर हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस चुनाव में बस्तर की 12 सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं। उनके इस दावे के बाद से खासतौर पर बस्तर में सियासी हलचल बढ़ गई है।

ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी बस्तर के नेताओं में जोश भरने जगदलपुर के लालबाग मैदान में 2 जून को बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। जिसमें बस्तर की सभी 12 विधानसभाओं के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह सम्मेलन कांग्रेस के लिए चुनावी मायने में खास होने वाला है। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा और PCC चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के दिग्ज नेता इस सम्मेलन में सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज, कामयाबी और कमियों की समीक्षा करेंगे। बता दें कि वर्तमान में बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी कोशिश करेंगे कि ये सीटें उनके ही खाते में रहे। वहीं भाजपा इन सीटों पर जीत हासिल करने एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पिछले 4 दिनों से बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर प्रवास को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।