Big News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए डिनर पॉलिटिक्स का रास्ता चुना है। आज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इसकी शुरूआत होने जा रही है। इसके तहत कांग्रेस के दिग्गज मंत्रियों के घरों में डिनर पर चुनावी चर्चा करेंगे।

डिनर की इस कड़ी में आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के घर डिनर पॉलिटिक्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कुमारी शैलजा समेत कांग्रेस के अन्य मंत्री और वरिष्ठ नेता इस सियासी डिनर में शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि नवंबर माह में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ की जनता को लुभाने कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। ऐसे में नेता गाहे-बगाहे इसपर मंथन करते रहते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।