टीआरपी डेस्क। कांग्रेस ने अपने ही प्रवक्ता विकास तिवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया है। बता दे कि विकास तिवारी ने झीरम घाटी हत्याकांड की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग कर दी थी।

जिसके बाद कांग्रेस संगठन का मानना है कि यह पत्र न सिर्फ पार्टी की आधिकारिक लाइन के खिलाफ था, बल्कि इससे संगठन की एकजुटता पर भी सवाल खड़े हुए। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि झीरम घाटी की घटना भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हुई थी और उसकी राजनीतिक व नैतिक जिम्मेदारी तत्कालीन भाजपा सरकार पर ही बनती है। इस मामले में कांग्रेस लगातार पीड़ित परिवारों और जनता के साथ खड़ी होकर सच्चाई सामने लाने की लड़ाई लड़ रही है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि विकास तिवारी जैसे वरिष्ठ प्रवक्ता से अपेक्षा थी कि वे पार्टी के अधिकृत रुख के अनुरूप बयान दें। इसके बजाय वरिष्ठ नेताओं के नाम जोड़कर मीडिया में बयानबाजी करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विकास तिवारी को तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब और अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस को सौंपना होगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।