रायपुर। दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक जारी है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी की इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, कुमारी सेलजा, मोहन मरकाम, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, मो.अकबर, शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, चरणदास महंत, कवासी लखमा, सत्यनारायण शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद हैं।

इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बता दें कि इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम बघेल मंगलवार को ही दिल्ली रवाना हो चुके हैं। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि इससे पहले भी चुनावी राज्यों बैठक बुलाई जा चुकी है।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस में जारी खींचतान की रिपोर्ट दिल्ली पहुंची थी। इस बीच हाईकमान ने बड़े नेताओं को दिल्ली बुलावा भेजा था। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के बीच हाल ही में नियुक्तियों को लेकर टकराव की स्थिति देखने को मिली थी। 16 जून को मोहन मरकाम ने संगठन में बदलाव करते हुए 6 पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दे दी थी, लेकिन उनके इस फैसले से पार्टी के अंदर बवाल हो गया। तब कुमारी शैलजा ने प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को 24 घंटे के अंदर पलट दिया था।

See also  Coronavirus Updates : कोरोना के नए आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, बीते 24 घंटे में 1,778 केस दर्ज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।