रायपुर : आज सुबह राहुल गांधी के ऊपर कार्यवाही को लेकर अब कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके समर्थन में उतर गए है। आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में मोहन मरकाम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जहां राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे और कहा गया की राहुल गांधी जी आप संघर्ष करो हम आपके साथ हैं इस जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।

दरअसल आज सुबह सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार (23 मार्च) को दोषी करार दिया। अदालत ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा भी सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा (IPC) 504 के तहत गांधी को दोषी करार दिया, जो शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने से संबंधित है। हालांकि, सजा मिलने के बाद ही राहुल गांधी को बेल भी मिल गई. चलिए अब आपको 2014 के बाद से राहुल गांधी पर किए गए मानहानि के सारे मामलों की जानकारी देते हैं।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ का पहला लोक-पर्व ‘हरेली तिहार’, जानिए प्रकृति, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी दौड़ की अनूठी परंपरा