Law & Order Issue Raised During Zero Hour - बीजेपी नेताओं को टारगेट करने का चंदेल ने उठाया मुद्दा
Law & Order Issue Raised During Zero Hour - बीजेपी नेताओं को टारगेट करने का चंदेल ने उठाया मुद्दा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं। वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत भी अपने रंग बदल रही है। अब कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने लिए निर्णय लेने की बात कह कर एक बार फिर से विपक्ष को एक और मौका दे दिया है।

बता दें कि मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने मन की बात कहते हुए आगामी चुनाव से पूर्व अपने भविष्य के लिए निर्णय लेने की बात कही है। वहीं बीजेपी इसको भुनाने का कोई रास्ता छोड़ती नजर नहीं आ रही है।

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल की एकला चलो की नीति से व्यथित होकर कांग्रेस का आक्रोश सतह पर आने लगा है। पहले भी प्रधानमंत्री आवास न बना पाने के कारण और अपनी अनदेखी के चलते टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के जन घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष होने के नाते जनता से किए वादे पूरे न होने के कारण अब जगह-जगह इन्हे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।