रायपुर। संविदाकर्मियों की नियमितिकरण के लिए चल रहे आंदोलन की उग्रता समय के साथ बढ़ती जा रही है। जेल भरो, आमरण अनशन के बाद संविदा कर्मचारियों ने खून से राहुल गांधी को चुनावी घोषणा पत्र के वादे को याद दिलाने के लिए पत्र लिखकर संविदा कर्मचारियों को नियमिति करने की अपील की है।

आमरण अनशन के बाद महिलाओं ने धरना स्थल में अपना खून से नियमितिकरण का पत्र लिखकर राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि अपने जो बिंदु क्रमांक 11 में नियमितिकरण का वादा किया था, उसे तत्काल पूर्ण करें। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने संविदा प्रथा को अभिशाप बताया था, उसी संविदा प्रथा को समाप्त करने उनके नाम से खून से पत्र लिखा गया।

उनका कहना है कि कांग्रेस ने 2018 में हुए चुनाव के पूर्व वादा किया था, जिसके कारण हमने कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाई, लेकिन पौने पांच साल बाद भी नियमितिकरण का वादा अधूरा है।

See also  Sarkari Naukri : छत्तीसगढ़ हेल्थ सेक्टर में नौकरी की भरमार, 910 पदों पर होगी भर्ती, 25 फरवरी से करें आवेदन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।