रायपुर। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन की राजधानी रायपुर में हुई बैठक में प्रदेशभर से ठेकेदार जुटे। बैठक में निर्माण विभागों में मनमानी और लंबित भुगतानों को लेकर ठेकेदारों ने गहरा रोष जताया। उनका कहना है कि समय पर बिलों का भुगतान नहीं होने से निर्माण कार्य अटक जाते हैं और उन पर अनावश्यक दबाव डाला जाता है।

कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश शुक्ला ने दावा किया कि राज्य में 1400-1500 करोड़ रुपए का भुगतान अब भी लंबित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी ईएमडी की जमा राशि वापस नहीं की गई है। ठेकेदारों की मांग है कि किसी भी टेंडर के भुगतान की पहली किस्त 3 महीने के भीतर उन्हें दी जाए।

प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) जैसे बड़े विभागों में ठेकेदार सबसे ज्यादा परेशान हैं। इन विभागों के अधीन काम करने वालों का बिल महीनों से अटका पड़ा है। उन्होंने कहा कि काफी समय से ठेकेदार परेशान हैं मगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

See also  CG News: कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की नामांकन रैली में मधुमक्खियों का हमला, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।