क्वांटीफायबल डेटा देना जरूरी नहीं, राज्यपाल हस्ताक्षर करें या फिर विधेयक लौटा दें- सीएम बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाइन हेलिपैड से रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा विकासखण्ड के ग्राम सरोरा के लिए रवाना हैं। सीएम आज आज बलौदाबाजार विधानसभा के दो गांवों सरोरा और बलौदाबाजार विकासखण्ड के पुरैना-खपरी गांव में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

सरोरा रवानगी से पहले सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती रूकी हुई है। मार्च में ऐसा कौन सा मुहूर्त आने वाला है जिसमें राज्यपाल ने हस्ताक्षर करने की बातें कही हैं। बता दें की कल राज्यपाल ने आरक्षण विधेयक पर हस्थाक्षर किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अभी मार्च तक का इंतजार कीजिए।

वहीं पेट्रोल डीजल के दाम कम कर बिक्री के किए जाने के बयान पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंट्रल एक्साइज खत्म करें तब राज्य में ऑटोमेटिक पेट्रोल डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप पर सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह पहले कहा करते थे कि उसका बेटा अपराध किया है तो उसके बाप को फांसी लगा दी लेकिन अब अपने बयान से क्यों पलट रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारायण चंदेल के बेटे ने आदिवासी महिला के साथ अनाचार किया है।

See also  'सरकार बहुत निकम्मी चीज, ये चलती गाड़ी को पंक्चर कर दे': नितिन गडकरी…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।