छत्तीसगढ़ में कोरोना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के आंकड़े एक बार फिर रफ़्तार पकड़ते नज़र आ रहे हैं। प्रदेश में सोमवार 3 जनवरी को कोरोना के 698 नए केस सामने आये हैं। वहीं मरीज़ उपचार के बाद 29 मरीज़ डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक अधिकतर मरीज़ होम आइसोलेशन में ही उपचाररत हैं। सोमवार को संक्रमण की दर 2.52 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आपको बताते चलें कि आज रायपुर में 222, बिलासपुर में 135, रायगढ़ 103, कोरबा 39, दुर्ग में40, सूरजपुर में 22, जांजगीर-चांपा में 26, तो वही सरगुजा में 12 राजनांदगांव में 17, जशपुर में 13, बलौदाबाज़ार में 5 कोरोना मरीज मिले है ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।