कलेक्टर कार्यालय में कोरोना विस्फोट...3 अधिकारी हुए संक्रमित, मचा हड़कंप
image source : google

टीआरपी डेस्क। मुंगेली में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सर्व शिक्षा अभियान के तीन अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद शिक्षा विभाग से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इसके पहले भी बगल के दफ्तर में कोरोना केस मिले थे, लेकिन प्रशासन ने मामले को अनदेखा कर दिया। अब कार्यालय में दहशत का माहौल है।

बता दें, जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित कंपोजिट बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर शिक्षा विभाग का दफ्तर है। जिससे लगा हुआ शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सर्व शिक्षा अभियान का कार्यालय है। जहां बुधवार को एक एपीसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद भी प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

कोरोना संक्रमित पाए गए शिक्षा विभाग के दफ्तर को सील करना तो दूर की बात यहां ऑफिस के बाहर सूचना पत्र भी चस्पा नहीं किया गया। इसके अलावा वहां कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी होम क्वॉरेंटराइन नहीं किया गया। इधर उसी दफ्तर के एक और एपीसी एवं विभाग प्रमुख डीएमसी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

See also  अमित शाह ने ट्वीट कर कहा– अबूझमाड़ इलाका हुआ नक्सलमुक्त, दक्षिण बस्तर से नक्सलवाद जल्द मिटा देंगे

कार्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के मन में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर न सिर्फ भय बना हुआ है, बल्कि विभाग से लेकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित पाए गए दफ्तर में लगातार कामकाज जारी है। अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही आम जनों का आवाजाही भी चल रहा है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

बता दें कि जिला प्रशासन को गंभीरता से लेने की जरूरत है, क्योंकि देश सहित छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकमण लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना विस्फोट से हड़कंप मचा हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।