प्रदेश में कोरोना विस्फोट, आज मिले 6 हजार से अधिक मरीज, 5 की हुई मौत, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। आज प्रदेश में कोरोना के 60 हज़ार 257 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें से प्रदेश भर में कुल 6153 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज मिले नए मरीजों को मिलकर अब राज्य में कुल 30862 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँच गई है।

वहीं आज 4083 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। जिसमें से 4 लोग अन्य बिमारियों से भी ग्रसित थे। आज पाए गए मरीज के बाद प्रदेश में अब तक 10 लाख 50 हजार 228 कोरोना मरीज पाए गए हैं और 10 लाख 57 सौ 27 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 13639 है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG NEWS : चिल्फी में बीजेपी नेता का मिला शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।