छत्तीसगढ़ में कोरोना रिटर्न्स! इस जिले में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची दहाई में, मिले 13 मरीज

टीआरपी डेस्क। दुर्ग जिले में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या दहाई में पहुंच गई है। एक ही दिन में 13 कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में चिंता बढ़ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि नवरात्रि और दशहरा के त्योहार में लोगों द्वारा कोविड नियमों की अनदेखी करना है।

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 21 अक्टूबर को जो कोविड टेस्ट के आंकड़े सामने आए हैं वो डराने वाले और चिंताजनक हैं। मात्र 1479 संदेहियों का टेस्ट लेने पर 13 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा इकाई अंक में होता था। दहाई का ये आंकड़ा 62 दिनों बाद दुर्ग जिले में देखने को मिला है। इससे पहले 19 अगस्त 2021 को जिले में कोविड के 10 मरीजों की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से नए मरीजों की संख्या इससे कम ही रही है। 13 मरीजों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि लोग यदि ऐसे ही लापरवाही बरतते रहे तो तीसरी लहर की आशंका बढ़ जाएगी।

See also  यहां बलात्कार का आरोपी निकला Corona Positive, थाना सील, टीआई सहित 23 स्टाफ का होगा कोविड टेस्ट

एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 43

21 अक्टूबर को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार दुर्ग जिले में 1479 लोगों का सैंपल लिया गया था। इनमें से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 34 से बढ़कर 43 हो गई है। जिले में अब तक 96,839 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि अब तक 1797 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है।

पिछले 10 दिनों में कोरोना संक्रमितों की स्थिति

10 अक्टूबर – 6 मरीज
11 अक्टूबर – 4 मरीज
12 अक्टूबर – 2 मरीज
13 अक्टूबर – 4 मरीज
14 अक्टूबर – 5 मरीज
15 अक्टूबर – 2 मरीज
16 अक्टूबर – 0 मरीज
17 अक्टूबर – 2 मरीज
18 अक्टूबर – 4 मरीज
19 अक्टूबर – 4 मरीज
20 अक्टूबर – 7 मरीज
21 अक्टूबर – 13 मरीज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।