बीते 24 घंटे में संक्रमण के 41 हजार से अधिक मामले, 460 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश में 214 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से आधे से अधिक मरीज दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जिलों में ही मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 22,412 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 214 लोगों में संक्रमण की पुष्ट हुई है। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 70 मरीज मिले हैं। रायपुर में 39, बिलासपुर में 19, जांजगीर-चांपा में 12, रायगढ़ में 9 और कांकेर के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को आए आंकड़े पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।

रायपुर में इन इलाकों में मिले मरीज

राजधानी के जिन इलाकों में कोरोना के नए मरीज मिले हैं उनमें खम्हारडीह, संतोषी नगर, कटोरा तालाब, शिवानंद नगर सेक्टर-2, अग्रोहा कॉलोनी, धरमपुरा, आईआईआईटी, नवा रायपुर परिसर, सीआरपीएफ पुलिस लाइन, सीएएफ माना, जागृति नगर, काठाडीह, काली नगर पंडरी, नयापारा, श्याम प्लाजा के पीछे, मोवा, टाटीबंध, शंकर नगर, देवेंद्र नगर, टैगोर नगर, अवंति विहार, ओल्ड राजेंद्र नगर, ब्रह्मपुरी, सुंदरनगर, बिरगांव, कचना, आमासिवनी, तेलीबांधा और ऐश्वर्या किंगडम कचना शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।