दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ते जा रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच दुर्ग जिले से 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार संक्रमितों में तीन पुलिसकर्मी और बीएसएफ के दो जवान शामिल हैं। तीनों कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी मोहन थाने में पदस्थ हैं। वहीं थाने में पदस्थ कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग थाने को सील करने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि आज मिले दो नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब एक्टिव मरीजो की संख्या 654 हो गई है। वहीें प्रदेश में अब तक 2552 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1885 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  खरसिया-कोरीछापर रेलमार्ग इसी महीने करें पूरा: प्रमुख सचिव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।