Big News

रायपुर। प्रदेश की राजधानी के मठपुरैना क्षेत्र में महिलाओं ने पार्षद पर हमला बोला है। इस घटना में पार्षद को गंभीर चोटे आई हैं। पार्षद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर्या गया है।

बता दें कि यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पार्षद के समर्थकों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रपाल धनगर बीजेपी पार्षद हैं और बकरी व गायों का व्यवसाय है।

आज सुबह वो मावेशियों को देखने के लिए अपने गोदाम मठपुरैना गये हुए थे। इस दौरान 30-40 महिलाओं और लड़कों का समूह आया और पार्षद पर बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी। पार्षद ने जैसे तैसे गोदाम के कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद के परिजन और समर्थक मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने उनपर भी हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  डीएमएफ घोटाला: कारोबारी छाबड़ा को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट ने कहा– जांच जारी रहने तक जेल में रहना जरूरी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।