टीआरपी। Bageshwar dhaam : प्रत्येक तहसील स्तर पर यदि पांच-पांच हजार गौधाम बना दिया जाए तो गौ माता सुरक्षित हो जाएगी। गायों की सुरक्षा के लिए गोठान की नहीं स्वतंत्रता की जरुरत है। राज्य सरकार यदि गौधाम की स्थापना करती है तो गायों के रहने, चारा पानी, इलाज की व्यवस्था करें ताकि गायों को परेशानी न हो। उक्त बातें बागेश्वर धाम वाले पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कही।

बुलडोजर से विचार कायम नहीं किया जा सकता


गुढ़ियारी में हनुमंत कथा की व्याख्या करने पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बुलडोजर से विचार कायम नहीं किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विचारधाराओं को बचाने का काम किया है। उनकी विचारधारा ने देश में एक नई क्रांति खड़ी की है।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को दिन में तीन घंटे रामचरित्र मानस और गीता का ट्यूशन जरुर लेना चाहिए। इससे बच्चों की संस्कृति भी सुधरेगी और उनके संस्कार भी सुधरेंगे।

भूत प्रेत के सवाल पर पं.शास्त्री ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने 8 देशों की यात्रा की है। दुष्ट शक्तियों को दूर करने के लिए ऑक्सपोर्ट यूनिवर्सिटी ने एक चैप्टर शुरु किया है पैरा नॉर्मल। इस पर कई लोगों ने शोध भी किया है। हमने भी सोचा कि हमें भी इस पर शोध करना चाहिए लेकिन भारत में तो हम पढ़ लेंगे पर विदेशियों के भूत कैसे भगाएंगे। इस पर हम जब पीएचडी करेंगे तो आप लोगों के सामने एक भी फिर आएंगे। हमें पढ़ाई के साथ – साथ कथा भी करनी जरुरी है।

धर्म वापसी का स्वागत

पं.शास्त्री ने कहा कि 5 से 8 अक्टूबर तक आयोजित कथा में वे लोग अपने धर्म में वापस लौट सकते हैं, जिनके पूर्वजों ने या स्वयं उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है। ऐसे सभी लोगों का हम स्वागत करेंगे।

दिव्य दरबार आज लगेगा

गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक दिव्य दरबार लगाया जाएगा। भक्तों की समस्याओं को सुलझाएंगे। इसके पश्चात 3.30 बजे से 6.30 बजे तक कथा चलेगी।

चौथी बार नवंबर में आएंगे

पं.शास्त्री ने कहा कि वे जशपुर और बस्तर में कथा करना चाहते हैं। अब, अगली कथा 7 से 16 नवंबर तक होगी।

.

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।