– अवधेश शर्मा, विजय पचौरी

जगदलपुर। पुलिस सिर्फ नक्सलियों से लोहा लेना ही नहीं जानती बल्कि असहाय और दिव्यांगों की मदद में भी हमेशा और उनसे दो हाथ आगे रहती है। यही नजारा आज जगदलपुर में देखने को मिला।

जब सीएसपी हेमसागर सिदार ने दो दिव्यांगों को शहर से 19 किलोमीटर दूर उनके घर पहुंचाया यही नहीं सीएसपी सुधारने परिवार के लोगों के साथ मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया ।

क्या है पूरा मामला:

दरअसल जयसिंह सेठिया दशपुर दसपुर के निवासी है जो बकावंड तहसील में पडती है। वे अपने बेटे के साथ किसी काम के सिलसिले में जगदलपुर आए थे । जैसे ही सीएसपी सिदार को इस बात का पता चला की पिता पुत्र दोनों विकलांग हैंं, उन्होंने दोनों को खोज निकाला और उन्हें अपने साथ ले आए।

सबसे पहले उन्होंने दोनों को भोजन कराया ।इसके बाद पुलिस के वाहन से उन्हें शहर से 19 किलोमीटर दूर धर नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र स्थित उनके गांव दसपाल ले जाकर छोड़ा। जहां लोगों ने इस जांबाज अधिकारी के शौर्य की प्रशंसा की । तो वही दोनों दिव्यांगों ने भी अधिकारी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा सीएसपी सिदार ने परिवार के लोगों के साथ मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, मेडिकल की छात्रा खुशी को मिली 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद

कहांं सडक के नीचे दबी है मौत नहीं मालूम:

यह वही इलाका है जहां कदम -कदम पर मौत बिछी हुई है किस कदम पर कौन सी लैंडमाइन फट जाएगी और सब कुछ पलक झपकते ही मटियामेंट हो जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है ।

तो वहीं किस ओर से आई गोली किसे लगेगी इसकी भी कोई गारंटी नहीं। बावजूद इसके इस जांबाज अधिकारी ने अपने हमराहियों की मदद से दिव्यांंग पिता-पुत्र को उनके घर तक पहुंचाया। इसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।