टीआरपी। 9,562 quintals of paddy seized from rice mill : कस्टम मिलिंग धन उपार्जन नियम 2018 तथा मंडी अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले राइस मिलर्स पर कार्रवाई की गई। महासमुंद जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण मामले में श्याम राइस मिल, झलप से 9,562 क्विंटल धान तथा ग्राम चिराकूटा से 250 कट्टा धान जब्त किया गया।


श्याम राइस मिल, झलप में स्टॉक गणना के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 9,562 क्विंटल धान के जब्ती की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड में ग्राम चिराकूटा में धान के अवैध भंडारण की सूचना पर मौके पर पहुँचकर 250 कट्टा धान जब्त किया।


कलेक्टर का कहना है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी दल द्वारा जिले में सभी जांच चौकियों, राइस मिलों एवं उपार्जन केंद्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।