रायपुर। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने पुलिस मुख्यालय अटल नगर में राज्य के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक और अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में एक-एक आदर्श थाना विकसित करें। जहां सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होने चाहिए। थाने में आने वाले व्यक्तियों को बैठने के लिए आगन्तुक कक्ष एवं स्वच्छ पेयजल इत्यादि की व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के मर्यादित व्यवहार पर जोर दिया। बैठक के दौरान डी.एम. अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने थानों का स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि थाने में आने वाला व्यक्ति थाने से संटुष्ट होकर वापस जाये। पुलिस थानों को और कितना बेहतर बनाया जाये यह सोचना चाहिए।

श्री अवस्थी ने पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देशित किया कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रत्येक अधिकारी को गौरान्वित महसूस करना चाहिए। हम शासन की व्यवस्था के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए हमारा चयन किया गया है। हमें आम नागरिकों की सुरक्षा और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण निष्ठा से कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने पड़ोसी जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये।

See also  शहनाज की cute activity से कैसे पिघला सिद्धार्थ का दिल...

पुलिस अधीक्षकों को पुलिस कर्मचारियों के मूलभूत समस्याओं को हल करने और सभी पुलिस कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के निर्देश दिये गये। पुलिस विभाग के जिला केडर के पदों में भर्ती प्रक्रिया में रोस्टर का पालन किये जाने, सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय जांच प्रकरणों का समय पर निराकरण करने और लेखा ऑडिट आपत्तियों का निराकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राजनीति प्रकरणों की वापसी के संबंध में शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिये गये।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।