छत्तीसगढ़ बजट से पहले अचानक राजधानी पहुंची डी पुरंदेश्वरी, किया आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा

रायपुर। शुक्रवार की शाम भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 2 दिनों के दौरे के दौरान रायपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। हम इनकी नाकामयाबी को लेकर जाएंगे और 2023 में बदलाव होगा।

यूपी चुनाव के बाद अब भाजपा का फोकस छत्तीसगढ़ की ओर होगा। इसे स्वीकारते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा कि हम लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, ये संगठन की सामान्य प्रक्रिया भी है। बता दें कि उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी पहुंचे हैं। इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने आने वाले दिनों में शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर भाजपा विधायकों के द्वारा आगामी सत्र में विभिन्न मुद्दों को उठाए जाने की जानकारी रायपुर एयरपोर्ट पर दी।

See also  शहरी और मुख्य सड़क पर स्थित स्कूलों में स्वीकृत से अधिक शिक्षक हैं पदस्थ- नारायण चंदेल

पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुरंदेश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह से पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, बस्तर में जिस तरह से पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से गंभीर है और आने वाले दिनों में विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले के साथ ही अनेक मुद्दों को बीजेपी जोर-शोर से उठाने वाली है। इसके साथ ही पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है।

दो दिनों के दौरे पर आए इन दिग्गजों के सामने अब प्रदेश के नेता संगठन की जानकारी रखेंगे और बैठकों का दौर चलेगा। प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक के साथ इसकी शुरूआत हो रही है। 5 मार्च को शिवप्रकाश व पुरंदेश्वरी 10 बजे विधायकों की तथा 11.30 से 1.30 बजे तक सांसदों की बैठक लेंगीं। दोपहर 3.00 से 5.00 बजे तक कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

See also  हीरा तस्करों के खिलाफ गरियाबंद को मिली बड़ी सफलता, 745 नग हीरे के साथ पकड़ाए दो तस्कर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।