रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने धर्मशाला पहुंचकर दलाई लामा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। इस दौरान दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य का राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

धर्मशाला में दलाई लामा से भेंट के दौरान सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जग्गी ने मुख्यमंत्री बघेल की बौद्ध विरासत सिरपुर को विकसित करने के साथ वर्ल्ड हेरिटेज में स्थापित करने की जानकारी दी। जग्गी ने दलाई लामा को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें गुरूग्राम सिरपुर में 6 से 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुद्धिस्ट मीटिंग में आमंत्रित किया है।

बतादें कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सिरपुर अपनी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण आकर्षण का केंद्र हैं। यह पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। पुरातन काल (सोमवंशी राजाओ का काल) में सिरपुर को श्रीपुर के नाम से जाना जाता था तथा यह दक्षिण कोसल की राजधानी थी भारतीय इतिहास में सिरपुर अपने धार्मिक मान्यताओ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण आकर्षण का केन्द्र था।

See also  राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ ने मारी बाजी, कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ लगातार तीसरी बार हासिल किया दूसरा स्थान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।