टीआरपी डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां राजधानी के एयरपोर्ट पर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ देर नेताओं के साथ रुकने के बाद राजनाथ सिंह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से सीधे कांकेर के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने पद्मश्री अजय मंडावी से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। 

फिलहाल रक्षामंत्री नरहरदेव मैदान में रक्षा मंत्री जनसभा को संबोधित करने मंच पर उपस्थित हैं। बता दें कि कांकेर जिले में विधानसभा की 3 सीटें हैं। फिलहाल इन सभी सीटों कांकेर, पखांजूर और अंतागढ़ में कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा की कोशिश अब अपने पक्ष में माहौल बनाने की और फिर से सीटों पर वापसी करने की है. इस वजह से भी राजनाथ सिंह का यह दौरान काफी अहम माना जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।