रायपुर। राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की धमक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अनेक जगह यह बातें आई, लेकिन इनको परेशान करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से रू-ब-रू हुई।

इस दौरान उन्होंने कहा संसद में बने गतिरोध का जिक्र करते हुए कहा कि अडानी के मामले में बोलने नहीं दे रहे हैं। पहली बार हो रहा है कि संसद को सत्ता पक्ष चलने नहीं दे रही। सदन चलता तो अडानी के बारे में चर्चा होती है। यह षड्यंत्र है।

कानून मंत्री किरण रिजिजू पर कटाक्ष करते हुए सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रिजीजू कह रहे हैं कि न्यायालय विपक्ष की भूमिका निभा रहा, यह न्याय पालिका को धमकी है जस्टिस लोया प्रकरण का क्या हुआ, कर्नाटक बीजेपी विधायक के घर पैसा मिला उसको अग्रिम जमानत मिल जाती है। जो चीफ जस्टिस थे, वो आज भारत विरोधी है, यह सोच प्रजातंत्र के लिए हानिकारक है।

तो इस कारण राहुल के घर पहुंची पुलिस

बता दें कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ( एलएंडओ) एसपी हुड्डा आज सुबह राहुल गांधी के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में एक बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे विवरण प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।