रायपुर। एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर प्रवास के दौरान मिलने का समय दिया था। 1 सितंबर को राजभवन में राष्ट्रपति से छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी।

संगठन के अनुसार राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिखकर अवगत कराया गया था, जिसे पढ़कर हमें मिलने का समय तुरंत ही प्रदान किया गया। इस दौरान संगठन की ओर राष्ट्रपति को बैलगाड़ी का प्रतीक भी भेंट किया गया।

आपको बता दें कि राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी अब तक आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है, जिसे शामिल करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।