रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एक हफ्ते के अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए हैं, जहाँ वह सड़क निर्माण की गुणवत्ता में सुधार के लिए नई तकनीकों का अध्ययन करेंगे। अपने इस दौरे की शुरुआत उन्होंने हाथ में श्री रामचरित मानस लेकर की, जो चर्चा का विषय बन गया है।

इस दौरे के दौरान डिप्टी साव एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा अमेरिका में आयोजित एक महत्वपूर्ण सेमिनार में हिस्सा लेंगे. उनके साथ छत्तीसगढ़ सरकार के सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी इस दौरे में शामिल हैं.

बता दें कि डिप्टी सीएम साव 9 सितंबर से एक हफ्ते के अमेरिका दौरे पर गए हैं. प्रवास के दौरान वह एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में शामिल होंगे, जहां वह सड़क निर्माण की नवीनतम तकनीक की भी जानकारी लेंगे. ताकि छत्तीसगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुधारा जा सके.

उप मुख्यमंत्री अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे और सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। वे इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेंगे। वे वहां उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण और छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। 18 सितम्बर को उपमुख्यमंत्री साव भारत लौटेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।