रायपुर। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा चुनाव को एक साथ कराने की है।

साव ने स्पष्ट किया कि यदि चुनाव अलग-अलग होते हैं तो 80 दिन का समय लगता है, जबकि एक साथ चुनाव होने पर यह प्रक्रिया 35 दिनों में पूरी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव की घोषणा एक साथ होगी, जिससे इसे एक साथ कराए गए चुनाव के रूप में देखा जा सकेगा।

मीडिया से बातचीत में अरुण साव ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जो सरकार की तरफ से अंतिम कदम था। अब राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है और प्रक्रिया जल्द ही आगे बढ़ेगी।

भाजपा की 9 जनवरी को होने वाली बैठक पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैठक में आने वाले चुनावों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायक और सांसद उपस्थित रहेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।