रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के लिए प्रोटोकॉल जारी कर दिया हैं। प्रोटोकॉल के हिसाब से उप मुख्यमंत्री सिंहदेव आज शाम 4 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हो रहे हैं। शाम 4 बजे राजधानी रायपुर से निकलकर रात 9 बजे तक अंबिकापुर पहुंच जाएंगे। ऐसी जानकारी है कि डिप्टी सीएम सिंहदेव सड़क मार्ग से होकर अंबिकापुर जाने वाले हैं। सरगुजा में डिप्टी सीएम एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

सरगुजा के महाराज कहे जाने वाले टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सभी कार्यकर्ता में उत्साह का माहौल दिखा। राजीव भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर जश्न मनाया और एक-दूसरे से मुलाकात की।

डिप्टी सीएम टीए सिंहदेव के भतीजे अदितेश्वर शरण सिंहदेव ने हर्ष जताते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन केंद्रीय संगठन के निर्णय से मैं खुश हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  कल 1 मार्च से शुरू हो जाएगी बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।