पीएम की तारीफ के बावजूद राजपथ पर इसबार नहीं दिखेगी छत्तीसगढ़ की मिलेट मिशन पर आधारित झांकी

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार छत्तीसगढ़ को निराशा हाथ लगी है। दरअसल इस दफे राजपथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी नहीं दिखेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ ने “मिलेट मिशन” पर झांकी राजपथ पर उतारने की तैयारी की थी, लेकिन छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन नहीं हो सका। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

झांकी के चयन नहीं होने पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, मिलेट मिशन को झांकी तैयार की जा रही थी, पूरी उम्मीद थी कि इस झांकी का चयन गणतंत्र दिवस पर किया जायेगा, लेकिन चयन नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि झांकी का चयन किस वजह से नहीं किया गया, वो जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन चयन नहीं होना छत्तीसगढ़ के लिए निराशानजक बात हैं।

बता दें कि इस बार 26 जनवरी को राजपथ में “मिलेट मिशन” पर आधारित झांकी निकाली जानी थी। सेंट्रल जोन में छत्तीसगढ़ है। 1 जोन से 2 राज्यों का चयन होना था। सेंट्रल जोन में यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है। लेकिन, छत्तीसगढ़ का चयन नहीं हो सका।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।