टीआरपी डेस्क। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पुलिस की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। दरअसल पुलिस ने इस मामले में नोटिस जारी कर देवेंद्र यादव को तलब किया था।

मगर अब विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट की शरण ली है। उन्होंने पिटीशन दायर किया है। इतना ही नहीं विधायक का कहना है कि सरकार सीबीआई जांच की जगह निर्दोष पर कार्रवाई कर रही है।

इस मामले में उन्होंने उच्च न्यायालय से सही जांच किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नोटिस में इस बात का उल्लेख नहीं है कि उन्हें किस कारण मुझे बुलाया गया है। न्यायालय का जैसा निर्णय रहेगा वह उसका पालन करेंगे।

बता दें कि इससे पहले भी 8 जुलाई को बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया था। बता दें कि बलौदाबाजार में जिस दिन हिंसा हुई थी, उस दिन देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। यही कारण है कि पुलिस उनसे इस मामले में पूछताछ करना चाहती है।

See also  CG News: आधी रात को बह गया पीएम सड़क योजना से बना पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।