सशस्त्र बल में शराब की लत छुड़ाने के लिए डीजीपी की मुहिम, शराब के आदी जवानों की मंगी गई लिस्ट
सशस्त्र बल में शराब की लत छुड़ाने के लिए डीजीपी की मुहिम, शराब के आदी जवानों की मंगी गई लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों में शराब की लत छुड़ाने के लिए डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने मुहिम शुरू की है। इसके तहत सभी बटालियन के कमांडेंट से शराब के आदी जवानों की सूची मांगी गई है।

पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आर्म्ड फोर्स के डीआईजी ने सभी कमांडेंट, एसटीएफ के एसपी, जंगलवार फेयर कॉलेज के कमांडेंट और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से बहुत ज्यादा शराब पीने वाले या शराब पीने के आदी जवानों की जानकारी मंगाई है। हालांकि सामान्य तौर पर सेना या पुलिस के अफसर-जवान थोड़ी मात्रा में शराब पीते हैं। उन्हें कैंटीन से सब्सिडी में शराब भी दी जाती है। यह मुहिम उन जवानों या अफसरों के लिए है, जो ज्यादा ही पीते हैं या जिन्हें लत हो गई है।

गौरतलब है कि डीजीपी डीएम अवस्थी ने हाल ही में सेनानी सम्मेलन में शराब की लत छुड़ाने के लिए विशेष कैम्प लगाने की बात कही थी, दरअसल नक्सल मोर्चे पर सुदूर जंगल में तैनात बड़ी संख्या में जवान ऐसे भी हैं, जो तनाव की वजह से पीने लगते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जब जवान ने अपने साथियों पर ही फायरिंग की और नशे की हालत में खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। लंबे समय से नक्सल क्षेत्र में रहने और ट्रांसफर नहीं होने के तनाव को दूर करने के लिए डीजीपी ने स्पंदन कार्यक्रम शुरू किया है।

See also  Cabinet Meeting : प्रदेश के 2621 बीएड सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, सांसद बृजमोहन ने समर्थन में CM साय को लिखा था पत्र…

इसमें जो पात्र हैं या पारिवारिक परिस्थितियों के मद्देनजर कुछ के ही तबादले या अटैचमेंट किए जा सकते हैं। शराब की वजह से जवानों के कामकाज पर भी प्रभाव पड़ता है। मोटापा बढ़ जाता है या ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज हो जाते हैं। ऐसे में नक्सलियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई में हिस्सा लेने में खतरा बढ़ जाता है।

डीजीपी डी एम अवस्थी की इस पहल का प्रयोग पुलिस विभाग में भी करने की जरूरत है, यहां भी बड़ी संख्या में जवान नशे के आदी हैं, शिविरों का आयोजन करके अगर ऐसे जवानों के नशे की लत को छुड़ाया जाए, इनके स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही इनके कामकाज में बदलाव आयेगा, साथ ही इनके परिवार की आर्थिक हालत में भी सुधार होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।