रायपुर। नवा रायुपर में आज DGP-IG कॉन्फ्रेंस (DGP-IG Conference) के दूसरे दिन के सत्र में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद है। आज विभिन्न राज्यों के DGP प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे। आज के सत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियां और पिछली सिफारिशों के अमल की समीक्षा पर फोकस किया जाएगा।

सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम ‘बस्तर 2.0’ पर प्रेजेंटेशन देंगे। वे मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

अगली कॉन्फ्रेंस से पहले देश होगा नक्सल मुक्त- शाह
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 60वीं DGP–IG कॉफ्रेंस के पहले दिन अपने सम्बोधन में कहा कि अगली कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सल मुक्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में DGP/IGP कॉफ्रेंस समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरी है।

गृह मंत्री ने नक्सलवाद के समूल नाश के खिलाफ उठाए गए मोदी सरकार के एक्शनेबल प्वाइंट का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाया है। इसी का परिणाम है कि, 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, जो आज घटकर सिर्फ 11 रह गई है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अगली DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूर्णतः मुक्त हो जाएगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।