रायपुर। आज पुलिस मुख्यालय अटल नगर नवा रायपुर में प्रदेश के थाना प्रभारियों की बैठक हो रही है । बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के थाना प्रभारी मौजूद हैं। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी विश्वसनीय पुलिस , मजबूत पुलिस की दिशा में प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में थाना प्रभारियों को मार्ग दर्शन देंगे ।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने जब से कार्यभार संभाला है, पुलिसिंग में काफी सुधार आया है। लगातार पुलिस के कामकाज के तरीकों में भी परिवर्तन साफ -साफ दिखाई देने लगा है।

अपराधियों पर शिकंजा कसने से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी जैसे तमाम मामलों में पुलिस काफी तेजी दिखा रही है। चाहे वो गरियाबंद की बच्ची का मामला हो या फिर उरला के राजेंद्रनगर में एसिड अटैक का मामला। मौजूदा बैठक उसी सुधार की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

See also  59 प्रधान आरक्षकों और 1 एएसआई का हुआ तबादला, देखें कौन कहां से किधर

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।