सीएम भूपेश बघेल
Image Source : Google

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह के बयान पर पलटवार किया है। सीएम भूपेश ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ के लिए अपने पूरे शासन काल में कुछ नहीं किया। रमन सिंह ने खैरागढ़ को उपेक्षित किया है। लेकिन अब जब खैरागढ़ को सम्मान मिला है तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है। ये बात खैरागढ़ की जनता जान चुकी है। इसलिए बीजेपी को तकलीफ हो रही है।

आपको बता दें कि रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाए थे कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में तीन साल में कोई भी विकास नहीं किया है। वहीं बीजेपी के काम को खुद का बताकर वाहवाही लूट रहे हैं। इसके जवाब में सीएम भूपेश ने रमन सिंह के आरोपों पर जवाब दिया है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की तुलना वहां हो रहे सड़क निर्माण, सिंचाई व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों को सही दाम, मजदूरों और महिलाओं के सम्मान देने की बात को देखकर लगाया जाता है। ये सारे काम हमारी सरकार बेहतर ढंग से कर रही है।

वहीं सीएम ने महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। सीएम भूपेश के मुताबिक महंगाई के कारण देश की महिलाएं परेशान हैं। एलपीजी के दाम महीने में तीन बार बढ़ गए। पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। पिछले 12 दिन में 10 बार दाम बढ़े हैं। अब भारतीय जनता पार्टी बताए कि वो इसका विरोध क्यों नहीं करते। रोजाना पेट्रोल के दाम 80-80 पैसे बढ़ा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता मौन क्यों है?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।