धर्मेंद्र गर्ग

विशेष संवादाता, रायपुर। राज्य के सीनियर पुलिस ऑफिसर के वीआरएस ले लेने से महकमे में हड़कंप मच गया है। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस धर्मेंद्र गर्ग के यूं इस्तीफा देने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताते हैं कि भारत सर्कार से उनके इस्तीफे को अप्रूवल मिलने के बाद राज्य सर्कार ने भी उनके इस्तीफे को मंज़ूर कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र गर्ग राज्य पुलिस सेवा के 1994 बैच के अफसर हैं। साल 2007 में प्रमोट होकर आईपीएस बने थे। कुछ दिनों के लिए वे बेमेतरा के एसपी रहे। इससे पहले रायपुर में सीएसपी, बिलासपुर में एडिशनल एसपी। राजभवन में कुछ समय एडीसी रहे। उसके अलावा उन्हें कोई खास पोस्टिंग नहीं मिली।

उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत वजह बताया है। उनके पास ट्रेनिंग के साथ ही पुलिस एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर का भी चार्ज था। गर्ग रायपुर के रहने वाले थे। उनके रिटायरमेंट में करीब छह साल बचे थे। बताते हैं, उन्होंने तीन महीने पहले वीआरएस की नोटिस दी थी। भारत सरकार से अप्रूवल के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आज उनका वीआरएस स्वीकार कर लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।