रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 16 अगस्त से रायपुर से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है। पहले दिन के लिए रायपुर से प्रयागराज जाने का फेयर 5000 रुपए तथा वापसी की टिकटें 4400 रुपए में मिल रही हैं।

बता दें कि प्रयागराज के लिए काफी दिनों से डायरेक्ट फ्लाइट की मांग की जा रही थी। दरअसल एक धार्मिक स्थल होने के कारण छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को फ्लाइट से प्रयागराज जाने के लिए लखनऊ का सफर करना पड़ता था। मगर अब उन्हें सीधे प्रयागराज के लिए यह सुविधा मिल गई है। इसे लेकर एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज-रायपुर सेक्टर में एटीआर विमान के संचालन की तैयारियां की है।

आपको बता दें कि रायपुर-प्रयागराज के मध्य संचालित उड़ान को इंडिगो ने 29 अक्टूबर 23 से बंद कर दिया था। रायपुर से प्रयागराज जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 7302 रायपुर से 12.05 बजे, प्रयागराज 13.25 बजे, 6 ई 7371 प्रयागराज से 13.50 बजे, रायपुर 15.20 बजे है।

See also  जवानों के साथ नया साल मनाने पहुंचे सीएम, 10 नवनिर्मित थानों का किया लोकार्पण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।