टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना 15वें वित्त के कार्यों में बरती गई लापरवाही पंचायत सचिवों के लिए मुसीबत बन गई है। तखतपुर जनपद पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर जीपीडीपी की जानकारी अपलोड नहीं करने वाले 115 ग्राम सचिवों के वेतन को रोकने की कार्रवाई की गई है। साथ ही दो सचिवों के निलंबन के लिए जिला पंचायत को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

ग्राम सचिवों को केंद्र सरकार की योजना में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पोर्टल में 15वें वित्त से हो रहे कार्यों की जानकारी अपलोड करना था। मगर लगातार पंचायत सचिवों के द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। पंचायत सचिवों को काम सही तरीके से न करने पर बार-बार जनपद सीईओ की ओर से हिदायत दी जा रही थी। इसके बावजूद भी ग्राम सचिवों के गंभीर नहीं होने पर जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत सीईओ को चिट्टी लिखकर नाराजगी जताई।

इस खत को आधार बनाकर तखतपुर जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए ब्लॉक के तमाम पंचायत सचिवों के वेतन को रोकने के लिए जिला पंचायत को अनुशंसा पत्र लिखा। साथ ही उच्च अधिकारियों की बात नहीं सुनने की मिल रही शिकायतों पर दो सचिवों के निलंबन के लिए जिला पंचायत सीईओ को पत्र भी भेज दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।